डेस्क- बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है. सलमान खान, रोहित शेट्टी और टाइगर श्रॉफ के बाद अब एक्टर सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी मिली है.
बताया जा रहा है कि यह धमकी पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी जीशान अख्तर के नाम से दी गई है. मामला सामने आते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है और हर एंगल से इसकी जांच शुरू कर दी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान को हाल ही में एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें जीशान अख्तर का नाम लिखा गया है. हालांकि, अभी तक सैफ अली खान या उनके परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
दूसरी तरफ, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि पुलिस की टीम इस मैसेज की सच्चाई खंगालने में जुट गई है. जांच टीम यह पता लगा रही है कि क्या सच में जीशान अख्तर ने यह धमकी भेजी है, या फिर कोई और शख्स उसका नाम इस्तेमाल कर सितारों को डराने और पुलिस को परेशान करने की कोशिश कर रहा है.
गौरतलब है कि, जीशान अख्तर का नाम 12 अक्टूबर 2024 की रात हुए एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में सामने आया था. मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी.
इस हत्याकांड की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी. पुलिस के मुताबिक, जीशान अख्तर तभी से इस केस में फरार चल रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








