डेस्क- टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. शत्रुघ्न सिन्हा ने राम मंदिर के जरिए बीजेपी पर हमलावर होते हुए कहा, पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे. अब सिर्फ 1 हजार लोग पहुंच रहे हैं. BJP के प्रचार की हवा निकल गई.
उन्होंने कहा कि, मंदिर का इतना प्रचार किया, दिनभर मंदिर-मंदिर किया, जब सैलानी गए तो पहले दिन 5 लाख लोग पहुंचे, दूसरे तीसरे दिन 3 लाख संख्या कम हो गई, उसके बाद 2 लाख पर आए. अब सिर्फ हजार, 2 हजार लोग जा रहे हैं वहां. क्योंकि लोग समझ गए कि जहां शंकराचार्य नहीं पहुंचे वहां सिर..सिर्फ इन्होंने पब्लिसिटी की है.
बता दें शत्रुघ्न सिन्हा कभी बीजेपी में थे. लेकिन हाई कमान से नाराज होने के बाद उन्होंने कांग्रेस जॉइन की. राहुल गाधी की पार्टी में भी वो ज्यादा नहीं टिके. शत्रुघ्न सिन्हा अब तृणमूल कांग्रेस में हैं. शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








