बांका- बिहार के बांका जिले के मशहूर मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में कुछ युवक युवती के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं.
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इसपर कार्रवाई की है. हालांकि यह वीडियो 21 दिन पुराना है. वीडियो में 3 सितंबर की तारीख दिख रही है लेकिन यह हाल-फिलहाल में वायरल हुआ है. पुलिस को यह वीडियो 22 सितंबर को मिला, जिसके बाद पुलिस ने इसका सत्यापन कर कार्रवाई की.
वीडियो में एक युवक युवती का हाथ मरोड़ता और उसके साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है. वीडियो में आरोपी के हाथ में चप्पल दिख रही है और वह मारपीट की कोशिश कर रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि इसे ‘हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी’ गाने की लाइन पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
बौंसी थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि इस मामले में छह अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. पुलिस के मुताबिक, लगभग 3 बजे पुलिस टीम मंदार पर्वत पहुंची और वायरल वीडियो का सत्यापन किया. वीडियो मंदार पर्वत का ही पाया गया.
फिलहाल पुलिस टीमें वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुट गई है. आसपास पूछताछ की जा रही है. हालांकि, FIR दर्ज होने तक किसी की भी पहचान साफ नहीं हो हो पाई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बौंसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि बौंसी थाना में BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और IT एक्ट 2000 की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया गया है.








