रांची- सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार है. देशभर के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं.
इधर, ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर (रविवार) को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी. भारतीय रिजर्व बैंक ने इंडियन बैंक एसोसिएशन के चीफ एग्जीक्यूटिव को पत्र जारी किया है. पत्र में बैंको की शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को रविवार को चालू रखने की अनुमति दी गयी है.
केंद्र सरकार के अनुसार हड़ताल के दौरान ग्राहकों को लंबे समय तक बैंकिंग सेवाओं में परेशानी न हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का कहना है कि आठ मार्च 2024 के संयुक्त नोट में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन समय-सीमा तय नहीं हुई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
झारखंड यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गयीं तो अक्तूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव रखा जायेगा. 22 सितंबर को केंद्रीय श्रम मंत्रालय के मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) की अध्यक्षता में हुई सुलह बैठक बेनतीजा रही.
इसमें यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, वित्तीय सेवा विभाग और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए. वार्ता में कोई ठोस सहमति नहीं बनी और दोनों पक्ष अपने पुराने रुख पर कायम रहे.
इधर, भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि सितंबर के अंतिम तीन दिन बैंकों के छमाही समापन से जुड़े हैं. ग्राहकों से बेहतर रिश्ते और सुविधा को देखते हुए हड़ताल से होने वाली दिक्कतों का हवाला देते हुए आंदोलन वापस लेने की अपील की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








