पटना- बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां एमएलसी चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत हुई है।
तिरहुत से एनडीए समर्थित BJP के उम्मीदवार नरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है। एलिमिनेशन राउंड की मतगणना के बाद नरेंद्र प्रताप सिंह को 2,945 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार भूषण झा को 2,351 वोट प्राप्त हुए। इस तरह नरेंद्र प्रताप सिंह ने 594 वोटों के अंतर से बढ़त हासिल की है।
हालांकि, परिणाम की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बीच तिरहुत शिक्षक सीट का परिणाम सामने आया है। औपचारिक घोषणा के बाद जीत की स्थिति आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








