पटना- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में डॉ संजीव कुमार के चुनाव जीतने के बाद तेजस्वी यादव ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आज तक ग्रेजुएट और टीचर का चुनाव नहीं जीती थी, लेकिन अब उनकी पार्टी एक सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रही. इस दौरान तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर भी हमला किया.
तेजस्वी यादव ने वोट देने वाले अपने समर्थकों का आभार भी जताया और राज्यसरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं. विश्वविद्यालयों और कॉलेज में पढ़ाई लिखाई नहीं हो रही है. जिन लोगों ने आरजेडी के पक्ष में अपना बहुमूल्य मत दिया उन्हें हम दिल से धन्यवाद देते हैं.
तेजस्वी ने कहा, नौकरियां नहीं मिल रही हैं, विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हो रही है. जिन लोगों ने RJD के पक्ष में मतदान किया है, हम उन्हें दिल से धन्यवाद देते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हमने आज तक ग्रेजुएट और टीचर का चुनाव नहीं जीता था लेकिन आज खुशी की बात है कि हमारी एक सीट पर विजय हुई है. चुनाव आयोग में पारदर्शिता रहनी चाहिए… चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के इशारों पर नाच रहा है.
बता दें कि पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में आरजेडी के संजीव कुमार ने बीजेपी के 30 साल पुराने किले को ध्वस्त कर दिया. इस सीट पर डॉ संजीव के सामने नवल किशोर यादव थे.
इस बार वह जीत का छक्का लगाने की तैयारी करके आए थे लेकिन डॉ संजीव कुमार ने आरजेडी के टिकट से उनका विजय रथ रोक दिया और सालों पुराने गढ़ पर कब्जा जमा लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








