रांची- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 62 प्रस्तावों को मंजूरी मिली. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि MMDR बिल और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है.
कैबिनेट की बैठक की शुरुआत शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ हुई. इस दौरान दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और अन्य करीबी लोगों के निधन पर शोक जताया गया. इसके बाद विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उन्हें मंजूरी दी गयी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि MMDR बिल और SIR ऐसे महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर विस्तार से चर्चा की जरूरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है.
इस सत्र में दोनों मुद्दों पर चर्चा होगी. SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस जारी है. झारखंड में भी विपक्षी दल इस मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन इस विषय पर एकजुट है और मजबूती से अपना पक्ष रखेगा.
मुख्यमंत्री ने SIR के मुद्दे पर विपक्षी एकता का जिक्र करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इस विषय पर मजबूती से खड़ा है. उन्होंने इस मुद्दे पर विरोध जारी रहने के संकेत भी दिये.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
SIR को लेकर विपक्षी दलों की ओर से चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया जा रहा है. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहे हैं.








