डेस्क- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) 10 नवंबर 2026 को लॉन्च होने जा रही है। इस पुस्तक को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा करते हुए बड़ा बयान दिया है।
सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कहा, “जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा होना तय है। आखिरकार, दूसरे लोग दशकों से मेरी ‘कहानी’ बताते रहे हैं, अब मेरी बारी है।”
सोनिया गांधी का कहना है कि उनके जीवन के बारे में अब तक बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन उसमें से कई बातें गलत, मनगढ़ंत और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई थीं। इसलिए उन्होंने तथ्यों और घटनाओं को असल रूप में सामने रखने के लिए अपनी कहानी खुद लिखने का फैसला किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस किताब के माध्यम से सोनिया गांधी ने खुलासा किया है कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके पति राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें।
544 पन्नों की इस किताब में इटली में उनके बचपन, 1965 में कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में राजीव गांधी से पहली मुलाकात, उनकी प्रेम-कहानी, शादी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के दर्दनाक हादसे, राजनीति में प्रवेश और साल 2004 में प्रधानमंत्री का पद ठुकराने के फैसले जैसे कई अहम प्रसंग शामिल हैं।
इस चर्चित किताब के भारतीय संस्करण को हार्परकॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India) प्रकाशित कर रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू करने के बाद से सोनिया गांधी लगातार अपनी इस आने वाली किताब के अलग-अलग पहलुओं को वीडियो और तस्वीरों के जरिए साझा कर रही हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों में काफी उत्सुकता बढ़ा दी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








