पटना- अनंत सिंह के परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राज्य मंत्री का दर्जा और 20 सूत्री समिति की सदस्यता गंवाने के बाद अब उनकी पत्नी व पूर्व विधायक नीलम देवी को पटना स्थित सरकारी आवास भी 25 नवंबर तक खाली करने का सख्त आदेश जारी कर दिया गया है.
नीलम देवी को इससे पहले 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया था. पार्टी की अनुशंसा पर हुई इस कार्रवाई के साथ उन्हें मिला राज्यमंत्री का दर्जा भी समाप्त कर दिया गया. अब सरकारी आवास खाली करने का आदेश जारी होने से नीलम देवी के सरकारी पद और आवास, दोनों से जुड़े मामले चर्चा में हैं.
अनंत सिंह को जेडीयू से निष्कासित किए जाने के बाद उनके परिवार से जुड़ी ये कार्रवाई हुई है. विधान परिषद चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया था और जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया था. इस रुख को पार्टी ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि माना था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर भी कार्रवाई की गई है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को दसवीं अनुसूची के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की गई है. लेकिन, सदस्यता पर अंतिम फैसला तय संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही होगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








