जहानाबाद- नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया स्थित भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर सोमवार की अहले सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसके दौरान अपराधियों ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की और उनके घर के बाहर लगी उनकी कार में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया.
इस मामले में पीड़ित गायक अभिषेक सिंह ने दूसरे भोजपुरी गायक शिवकुमार विक्की पर आरोप लगाते हुए बताया कि विक्की से उनका विवाद चल रहा है और उन्होंने रात में मैसेज कर धमकी भी दी थी, जिसके बाद सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बाहर पड़े गोली के खोखे एकत्र किए.
जहानाबाद के एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभिषेक सिंह के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और एसआईटी का गठन कर मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है तथा यह आपसी विवाद का मामला है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








