दरभंगा- दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक निजी क्लिनिक पर कार्रवाई की है। बेंता थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित डॉक्टर नक्की के क्लिनिक को आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराने के बाद सील कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर नक्की खुद को न्यूरो सर्जन बता रहे थे। जांच के दौरान जब उनसे क्लिनिक के संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज और उनकी डिग्री एवं प्रमाणपत्र मांगे गए, तो वे संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया गया।
हालांकि, डॉक्टर नक्की की शैक्षणिक योग्यता और विशेषज्ञता को लेकर अंतिम निष्कर्ष संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही निकाला जा सकेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








