पटना- बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में 43 एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई है। किशनगंज के ठाकुरगंज में इमेज स्टार्च उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए 88 करोड़ 62 लाख रुपए के पूंजी निवेश की स्वीकृति मिली है.
इकाई की स्थापना होने से 217 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कामगारों का नियोजन होगा. सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद नियमावली 2026 की स्वीकृति दी गयी है.
एक करोड़ उद्यमी परिवार सशक्त बिहार का आधार को लेकर बिहार एमएसएमई नीति 2026 की स्वीकृति मिली है. नीति के अंतर्गत 5 वर्षों में एक करोड़ परिवार को उद्यमी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक करोड़ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन साख जमा अनुपात को 75% तक ले जाना और प्रत्येक जिले में एक क्लस्टर तथा सभी 38 जिलों में एमएसएमई केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है.
गोपालगंज के बैकुंठपुर में ग्रीन बेस्ट एथेनॉल उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए 97 करोड़ 80 लाख 18000 रुपए की स्वीकृति मिली है. इकाई की स्थापना होने से 210 कामगारों का नियोजन होगा.
बिजली विभाग की योजनाओं के लिए 11096 करोड़ 55 लाख की स्वीकृति मिली है. आर्थिक अपराध इकाई के बढ़ते कार्य को देखते हुए 143 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








