हजारीबाग- हजारीबाग के केरेडारी में ACB ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक को 9 हजार रुपया रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने कराली पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को गिरफ्तार कर लिया है.
एसपी, एसीबी हजारीबाग आरिफ अकरम की ओर से जारी प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी देते हुए बताया गया कि केरेडारी प्रखंड के केमो गांव निवासी दिगंबर पांडेय (78) ने 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत कालीकरण पीसीसी सड़क से देवी मंडप तक पीसीसी पथ निर्माण का कार्य कराया था.
योजना की स्वीकृत राशि 3 लाख 38 हजार रुपये थी, जिसमें लगभग 2 लाख 84 हजार रुपये का भुगतान हो चुका था. शेष राशि के भुगतान के लिए पंचायत सचिव से संपर्क करने पर आवेदक ने 9 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद दिगंबर पांडेय ने एसीबी से शिकायत की. शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया. जिसके बाद टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.








