रांची- खुद को दारोगा बताकर एक युवती को कथित तौर पर झांसे में लेने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपित युवक को गया जिले के मानपुर से गिरफ्तार किया गया है. मंगलवार की देर रात रांची और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसे पकड़ा.
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णु बिहार कॉलोनी निवासी मिथिलेश प्रसाद सिंह के बेटे अविनाश कुमार उर्फ राज शर्मा के रूप में की गयी है. आरोपित के खिलाफ रांची महिला थाना में 15 मई 2026 को युवती ने लिखित शिकायत की थी.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि आरोपित कथित तौर पर खुद को झारखंड सरकार में दारोगा बताता था. आरोप है कि उसने मोबाइल नंबर के माध्यम से युवती को अपने झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में कथित पहचान का खुलासा होने पर युवती ने रांची महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मामले की जांच के सिलसिले में रांची महिला थाना और खेलगांव थाना की पुलिस गया पहुंची. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.








