पटना- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बात को भारतीय जनता पार्टी बतंगड़ बना रही है. खुद उनके नेताओं ने किस तरह के बयान कब-कब दिए हैं, यह देश की जनता ने अच्छी तरह देखा है. उन्होंने कहा कि मूल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग इस तरह की राजनीति कर रहे हैं.
“ये लोग पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई जैसे जरूरी मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं. बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं. सरकार इन नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है.”
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम शुरू से ही कहते रहे थे कि भारतीय जनता पार्टी 100 दिन भी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी. अब सबने देख लिया कि क्या हुआ है. नीतीश कुमार 100 दिन भी मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी पर नहीं टिक सके और भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री घोषित कर दिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड का अस्तित्व अब पूरी तरह से खत्म हो गया है. जदयू को परदे के पीछे से चलाने वाले संजय झा असल में भारतीय जनता पार्टी के ही लोग हैं. यह बात हमने पहले ही सार्वजनिक तौर पर कही थी. उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में दो नंबरी मुख्यमंत्री और 10 नंबरी सरकार चल रही है.








