रांची- जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से खूंटी पुलिस को राज्य सरकार की ओर से 18 नई पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराई गई हैं.
एसपी ऋषभ गर्ग ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन वाहनों से जिले में पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी.
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है. इसके तहत बाइक दस्ते और अतिरिक्त बाइक क्यूआरटीबका गठन किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एसपी के अनुसार पूजा पंडालों और मेलों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अक्सर बड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में ये बाइक दस्ते संकरी गलियों में आसानी से पहुंचकर निगरानी करेंगे. किसी भी प्रकार की सूचना या आपात स्थिति में पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.
एसपी ऋषभ गर्ग ने स्पष्ट किया कि ये बाइक केवल नगर थाना क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जिले के सभी सुदूरवर्ती थानों में भी वितरित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जिले को 12 बाइक मिल चुकी हैं. अब पर्याप्त संसाधन होने से बीट पुलिसिंग मॉडल को पूरी क्षमता से लागू किया जा सकेगा.
डीसी मोहम्मद जावेद हुसैन ने इसे जिला पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि 18 नई पेट्रोलिंग बाइक मिलने से पुलिस बल अधिक सशक्त होगा और क्षेत्र में त्वरित निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








