रांची- झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. दोपहर करीब 03:00 बजे के बाद आसमान में घने बादल उमड़ने लगे और तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो गई.
अचानक हुई बारिश ने पूजा आयोजकों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी. तेज हवा और बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ और पंडालों तक पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी हुई.
हालांकि, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर हुए इस बदलाव से आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा के उत्साह पर कोई बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. शनिवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है.
मौसम वैज्ञानिक ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है. उनके मुताबिक स्थानीय स्तर पर गरज-चमक वाले बादल बनने की स्थिति में वज्रपात की आशंका बनी रहती है. ऐसे में लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े होने, खुले मैदानों और खेतों में जाने से बचना चाहिए. बारिश या गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहना जरूरी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








