डेस्क- नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के दिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा हुआ है. बेकाबू ट्रक ने तड़के मंदिर जा रहे 51 श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस हादसे में अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वहीं 28 घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर है.
ये हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ है. जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जा रहे धान से भरे ट्रक के अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से यह भीषण हादसा हो गया. बेकाबू ट्रक मंदिर का गेट तोड़ते हुए श्रद्धालुओं पर चढ़ गया.
ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस भीषण हादसे में 15 लोगों की जान गई है. घायल लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. वे हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंदिर जाने वाली सड़क पर ढलान है. पुलिस ने रात को करीब डेढ़ बजे ट्रक को रोका था. लेकिन वह बैरिकेड तोड़ते हुए नीचे आया और मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से जा टकराया. बेकाबू ट्रक वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर चढ़ गया.
ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि छिनोर की तरफ से मंदिर की ओर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और लगातार बाईं ओर मुड़ता चला गया. इसके तुरंत बाद हादसे की खबरें आने लगीं. जिसके बाद एम्बुलेंस और अन्य गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.
इस घटना में करीब 29 लोगों को चोटें आई. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान उस सड़क पर एक स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट लगा हुआ था. लेकिन फिर भी ये ट्रक अंदर कैसे आया इसकी जांच हो रही है. ट्रक की मैकेनिकल जांच के लिए एक RTO टीम भेजी है, ताकि पता चल सके कि क्या खराबी आई थी और ट्रक बाईं ओर कैसे मुड़ गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. उन्होंने कुछ लोगों को मौके पर ही दम तोड़ते देखा.ट्रक में क्षमता से ज्यादा सामान लदा था.
वह अचानक आया और कुछ दुकानों और लोगों को कुचल दिया. इस घटना में उनको भाई को भी चोट लगी है. घटना स्थल पर अभी भी अफरा-तफरी मची हुई है.








