नालंदा- बिहार के नालंदा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. हरनौत थाना क्षेत्र माधोपुर सबनहुआ गांव में शनिवार शाम शराब के नशे में धुत बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया. शराब पीने के बाद उपजे विवाद में एक बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों को गोली लगी है.
घायलों की पहचान 30 वर्षीय मुकेश बिंद, 35 वर्षीय सोहन कुमार बिंद और एक महिला सुनीला देवी के रूप में हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जा रहा है कि फायरिंग की यह घटना बेहद अजीबोगरीब थी, जहां एक ही गोली ने तीन लोगों को अपना निशाना बनाया. चश्मदीदों और घायलों के अनुसार, बदमाश द्वारा चलाई गई गोली सबसे पहले रास्ते पर खड़े सोहन कुमार के पैर में लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद गोली वहां खड़ी सुनीला देवी नाम की महिला के पैर को छूते हुए निकली और अंत में मुकेश बिंद के पैर में जा धंसी. इस तरह एक ही झटके में तीन लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी टिंकू यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. जिससे पूछताक्ष कर आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है. सभी घायलों को गोली पैर में लगी है.








