जमशेदपुर- जितिया पर्व की खुशियां शनिवार की शाम उस वक्त मातम में बदल गयीं, जब सुवर्णरेखा नदी के गांधी घाट के पास स्नान करने गयीं दो सगी बहनें गहरे पानी में चली गयीं.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से एक बच्ची को नदी से बाहर निकाल लिया गया. उसे एमजीएम में भर्ती कराया गया है. जबकि दूसरी बच्ची तेज बहाव के बीच लापता हो गयी.
जानकारी के मुताबिक लापता बच्ची का नाम पूनम है. दोनों बच्चियां समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की बेटियां हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम दोनों बहनें अपनी मां के साथ जितिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट के नीचे सुवर्णरेखा नदी में उतरी थीं. नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गयीं और डूबने लगीं. बेटियों को पानी में डूबते देख मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया.
उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तत्काल नदी की ओर दौड़े और बचाव का प्रयास शुरू किया. स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बच्ची को नदी से बाहर निकाल लिया गया.
उसे सकुशल बाहर निकालने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली. हालांकि दूसरी बच्ची का अब तक पता नहीं चल पाया है और वह नदी के तेज बहाव में लापता है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








