गया- बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. हालांकि प्रदेश में लगातार शराब को जब्त भी किया जाता है. इसको इकट्ठा कर नष्ट भी कर दिया जाता है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी के बीच एक बड़ी बात कही.
गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, जो शराब बरामद होती है, उससे उपयोग वाली सामग्री बननी चाहिए. जैसे वह सैनिटाइजर हो या अन्य सामग्री हो, उसका उपयोग होना चाहिए,
ना कि बरामद शराब को बर्बाद कर बेकार जाने देना चाहिए. यदि तकनीकी और कानूनी रूप से संभव हो, तो उपयोगी सामग्री बनाने पर विचार करना चाहिए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जो लोग मांग कर रहे हैं, वे बिना सिर पैर वाले हैं, जिन्हें राजनीति करनी है, वह करें. अभिजीत दिपके के पास कोई मुद्दा नहीं है. बिना सिर पैर वाले लोगों की कमी नहीं है.
दरअसल, पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपना जन्मदिन मनाया. यह पहला मौका था जब समारोह पूर्वक वे जन्मदिन मना रहे. इस मौके पर केक काटा गया और कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.
अपने 82 वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पौधारोपण भी किया. पौधारोपण करने के बाद केंद्रीय मंत्री मांझी अपने माता पिता को याद कर भावुक भी हो गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
यूसीसी के मामले पर भी केन्द्रीय मंत्री ने अपना बयान दिया. कहा कि समान नागरिक संहिता को हित के नजरिए से देखा जाना चाहिए. कई राज्य में यूसीसी लागू हुआ है, हम चाहते हैं कि हर राज्य में यह लागू हो.
यूसीसी को लेकर किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं पैदा की जानी चाहिए. मैं पहले भी यूसीसी का समर्थन करता हूं और आज भी करता हूं.








