पटना- अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार विधान परिषद का चुनाव लड़ने जा रही है। आप ने बिहार की 4 एमएलसी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। पटना स्नातक सीट से हिमांशु पटेल को टिकट दिया गया है।
वहीं, दरभंगा शिक्षक सीट से शंभूनाथ ठाकुर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, तिरहुत स्नातक सीट से ऋषि अग्रवाल और कोसी स्नातक सीट से वकील मैथ्यू देव को AAP ने उम्मीदवार बनाया है।
AAP के प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने गुरुवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शेष चार सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों की जल्द घोषणा करेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने निर्वाचन आयोग से एमएलसी चुनाव की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र विधान परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र तरीके से कराने की मांग की।
राकेश ने बिहार के जागरुक और शिक्षित मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील भी की।
आम आदमी पार्टी ने बिहार एमएलसी चुनाव में सभी 8 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया है। 4 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान हो चुका है। बाकी चार सीटों पर भी पार्टी जल्द ही उम्मीदवार उतारेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जिन सीटों पर AAP के कैंडिडेट का ऐलान होना बाकी है, उनमें पटना शिक्षक, सारण शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और दरभंगा स्नातक एमएलसी सीट शामिल है।
बिहार विधान परिषद चुनाव की खाली हो रहीं सभी 8 सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 6 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे जारी होंगे।
विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर मतदान होना है, उनमें चार शिक्षक और चार स्नातक कोटे की है। शिक्षक वर्ग की सीटों पर टीचर, तो स्नातक कोटे की सीटों पर ग्रेजुएट मतदाता वोट डालते हैं। इस चुनाव की वोटर लिस्ट, आम मतदाता सूची से अलग तैयार होती है।








