पटना- एक समाचार पत्र की रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक बार फिर विपक्षी दलों के निशाने पर आ गए हैं. सीईसी को जेल भेजने की मांग हो रही है. इस बीच बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने उनको गोली मारने तक की बात कह दी है.
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव आयोग अब बीजेपी का आयोग बन चुका है. पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में वोट की चोरी हुई है. मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद से बीजेपी हारा हुआ चुनाव भी जीत जाती है.
वीआईपी चीफ ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह देश के संविधान को खिलवाड़ कर रहे हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि अगर एक खून माफ होता तो वह सबसे पहले कि ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मुकेश सहनी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को लगता है कि वह बच जाएंगे लेकिन मैं उनको आगाह करना चाहता हूं कि सब दिन एक समान नहीं रहता है.
आने वाले चुनाव में जब राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, तब इस सीईसी को जेल भेजेंगे. नरेंद्र मोदी भी नहीं बचा पाएंगे, क्योंकि उनको भी जेल जाना पड़ सकता है.
मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव के नाम पर जनता के साथ खिलवाड़ करना बंद कर देना चाहिए. अगर यही करना है तो इससे अच्छा है कि चुनाव ही मत करवाओ.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








