पटना- बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. पार्टी ने उन 32 नेताओं को शो कॉज नोटिस जारी किया है.
प्रदेश अनुशासन समिति की ओर सभी 32 नेताओं को नोटिस भेजा गया है. साथ ही उनसे जवाब मांगा गया है. पार्टी के इस एक्शन के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक पूनम देवी, पश्चिमी चंपारण के पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे, औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, सिवान के पूर्व जिलाध्यक्ष विधु शेखर पाण्डेय समेत 32 नेताओं से जवाब मांगा गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मामले में पार्टी सूत्रों की माने तो, बिहार कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष किसी से भी छिपा नहीं है. दिल्ली में जो भी नेता नाराज थे, उन्होंने आलाकमान के सामने प्रदर्शन किया था.
इतना ही नहीं, कुछ नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर जमकर बयानबाजी की थी और इसे गंभीरता से लिया था. इसके बाद प्रदेश अनुशासन समिति ने संबंधित नेताओं से जवाब तलब किया. इसके बाद शो कॉज नोटिस जारी किया गया.
अब बिहार कांग्रेस के 32 नेताओं के जवाब से आगे की तस्वीर तय होगी. बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व उनके स्पष्टीकरण की समीक्षा करेगा. जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








