लातेहार- लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर बालूमाथ थाना क्षेत्र बरवाटोली गांव से टीएसपीसी नक्सली रोहन गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार नक्सली रोहन पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी नक्सल मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है. लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी.
दरअसल, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली कि नक्सली संगठन टीएसपीसी का कमांडर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव स्थित अपने घर आया हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सूचना मिलने के बाद एसपी कुमार गौरव ने थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की और नक्सली की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
एसपी के निर्देश के बाद थाना प्रभारी अनुभव कुमार के साथ पुलिस की टीम ने नक्सली की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची और उसके घर को चारों ओर से घेर लिया.
हालांकि पुलिस को देखकर रोहन गंझू ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम ने उसे धर दबोचा. बाद में जब घर की छानबीन की गई तो एक देसी रायफल भी बरामद किया गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस संबंध में डीएसपी उमेश प्रसाद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली रोहन विभिन्न संगठनों में शामिल रहा है कई नक्सल कांडों में उसकी संलिप्तता रही है.
रोहन गंझू पर लातेहार जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 5 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं, जबकि चतरा जिले के भी विभिन्न थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं.








