पटना- हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास मंगलवार को बड़ा नाव हादसा हो गया. तेरसिया दियारा इलाके से गुजर रही एक नाव बाढ़ के पानी में बोल्डर से टकराने के बाद असंतुलित होकर डूब गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, नाव पर करीब 10 लोग सवार थे.
हादसे के तुरंत बाद कुछ यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर लापता लोगों की तलाश और राहत कार्य में जुटे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि नाव तेरसिया दियारा की ओर से महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 9 के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान नाव पानी में मौजूद बोल्डर से टकरा गई. टक्कर के बाद नाव का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही देर में वह बाढ़ के पानी में डूब गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नाव के डूबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और डूब रहे लोगों में से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि, स्थानीय चश्मदीदों के मुताबित 2 से 3 लोग नदी की तेज धार में लापता हैं और पानी में फंसे हुए हैं.
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच तुरंत एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू में लगा दिया है. नदी के भीतर लापता लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








