मधुबनी- मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 62-63 मूल पासपोर्ट बरामद किए हैं।
दरअसल, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि दो युवक मो. इरशाद और रफी अहमद पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा।
उनके पास से काले रंग के बैग में भारत के विभिन्न राज्यों व जिलों से जारी 62 मूल पासपोर्ट, पांच खाली रजिस्ट्री लिफाफे और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. उनकी निशानदेही पर मुख्य सरगना मो. आरजू और ग्रामीण डाक सेवक मो. अदनान हुसैन को भी दबोच लिया गया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में मोहम्मद इरशाद ने कहा कि उसके पिता मोहम्मद आरजू गांव के ग्रामीण डाक सेवक मोहम्मद अदनान हुसैन के पते पर देश के अलग-अलग हिस्सों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पासपोर्ट मंगवाते थे. इसके बाद ये पासपोर्ट पटना और कानपुर के एजेंटों (मयंक व श्रवण) तक पहुंचाए जाते थे.
घटना में घोघरडीहा थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े पटना व कानपुर के एजेंटों की गिरफ्तारी हेतु विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








