समस्तीपुर- बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में महज तीन धुर जमीन के विवाद को लेकर 33 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान मीना देवी (33) के रूप में हुई है। आरोप है कि पड़ोसी ने महिला का गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके सिर पर चाकू से भी वार किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पति अजीत पोद्दार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए पैसे भेजते हैं और समय-समय पर गांव आते रहते हैं। करीब 10 दिन पहले ही वह दिल्ली से गांव लौटे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोमवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया और सोने चले गए। रात करीब 1 बजे अजीत की नींद खुली और वह कमरे से बाहर निकले। बाहर निकलने पर उन्होंने अपनी पत्नी मीना देवी को घर की सीढ़ी पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। महिला के गले पर दबाने के निशान और सिर पर चाकू से वार के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि करीब दो लाख रुपये मूल्य की तीन धुर जमीन को लेकर मृतका के परिवार का पड़ोसी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








