पटना- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा- 𝐀𝐊-𝟒𝟕 से छात्रों पर गोलियां बरसाने वाली निरंकुश एनडीए सरकार चौतरफा हुए आलोचना और विपक्ष के दबाव में आकर गोलीबारी तो छोड़ सकती है पर लाठीचार्ज नहीं छोड़ सकती!
इस सरकार का छात्रों के प्रति तानाशाही रवैया खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज फिर आंदोलनरत छात्रों पर बिहार की जुल्मी सरकार ने अत्याचार किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, छात्रों के प्रदर्शन को लेकर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने X पर लिखा- संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की बजाए पुलिसिया जुल्म से छात्रों के आंदोलन का दमन करने में जुटी है सम्राट सरकार..
TRE -4 परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव की मांग के लिए आज पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फिर से बिहार सरकार के द्वारा करवायी गयी पुलिसिया दमन की कार्रवाई से सम्राट सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति उजागर होती है l
इधर, छात्रों के प्रोटेस्ट पर CJP नेता सौरभ दास ने कहा, “पूरा सिस्टम चरमराकर गिरता हुआ दिख रहा है। भारत में ऐसे दृश्य देखकर यकीन करना मुश्किल है। शुरू से ही उदासीनता, अक्षमता और भ्रष्टाचार को हिंदू-मुस्लिम और अल्पसंख्यक विरोधी राजनीति के पर्दे के पीछे छिपाया जाता रहा है, लेकिन अब उस राजनीति की भी एक्सपायरी डेट आ गई है। अब सत्ता में बैठे लोग क्या करेंगे?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें कि BPSC TRE-4 में PT-मेन, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र CM हाउस का घेराव करने निकले।
छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ-साथ CRPF जवानों को भी तैनात किया गया, लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे जिसके बाद वहां हालात बेकाबू हो गए. पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं. वहीं पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.








