पटना- तेजस्वी यादव ने संजय झा पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि पहले संजय झा अपना पद बचाएं. उनकी पार्टी में उनके खिलाफ कितना विरोध है. इन्हीं लोगों ने नीतीश कुमार को फंसा दिया. उन्हें राज्यसभा भेज दिया. यहीं लोग अमित शाह के चेला है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि बिहार को पुलिस स्टेट बनाया जा रहा है. पुलिस ने उस बच्चे को बहुत अमानवीय तरीके से पीटा था. सम्राट चौधरी बिहार को एक पुलिसिया स्टेट बनाना चाहते हैं और हम यह कभी नहीं होने देंगे.
दरअसल, पिछले 27 मई को मधुबनी की रहिका थाना पुलिस ने रोशन यादव को गिरफ्तार किया था. 31 मई को उसे छोड़ दिया गया लेकिन करीब आधे घंटे बाद आर्म्स एक्ट में दोबारा से गिरफ्तार कर लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
10 अगस्त को उसकी मौत हो गई. जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या करार दिया, जबकि परिजनों का आरोप है कि हिरासत में उसको पीटकर मार डाला गया. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद डीएम ने न्यायाकि जांच के आदेश दिए हैं.
तेजस्वी यादव मृतक रोशन यादव के परिजनों से मिलने मधुबनी जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जेल में रोशन यादव की हत्या कर दी गई थी. प्रशासन से बड़े सवाल पूछे जा रहे हैं.
19 साल के एक बच्चे की जेल में निर्मम हत्या कर दी गई है. पुलिस ने उसे जबरन उठाकर कई दिनों तक उसके परिजनों को न बताकर जेल में रखा था. सम्राट चौधरी बिहार को एक पुलिसिया स्टेट बनाना चाहते हैं और हम यह कभी नहीं होने देंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








