डेस्क- अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के बाद मुंबई में फिल्मी सितारों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. इस घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर कमांडो तैनात किए गए हैं,.
वहीं अक्षय कुमार के घर की खिड़कियों और बालकनी में बुलेटप्रूफ शीशे लगाने की तैयारी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हमले की साजिश के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का हाथ होने का शक है. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि हमलावरों के निशाने पर सलमान खान थे.
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है. मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां कमांडो तैनात किए गए हैं, जिन्हें सबमशीन गन जैसे आधुनिक हथियार दिए गए हैं. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों ने सलमान खान के घर की रेकी की थी. हालांकि, वहां पुलिस की तैनाती देखकर उन्होंने अपनी योजना बदल दी.
ऐसे में सलमान खान के बाद अब अक्षय कुमार की सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई स्थित उनके घर की खिड़कियों और बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड लगाई जा रही हैं.
टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद यह कदम उठाए जाने की बात सामने आई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें , रविवार शाम करीब 7 बजे तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.
घटना के अगले दिन तीनों शूटर्स को राजस्थान के कोटा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह, रेहान और ऋतिक के रूप में बताई गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि हमलावरों की योजना पहले सलमान खान को निशाना बनाने की थी. कुछ रिपोर्ट्स में अमिताभ बच्चन और आमिर खान के घरों की रेकी किए जाने का भी दावा किया गया है. हालांकि, इन सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि को लेकर पुलिस के बयान का इंतजार है.








