रांची- भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है. पार्टी ने राज्य में जिस प्रकार से अपराध के आंकड़े दिन-प्रतिदिन तेज गति से बढ़ रहे हैं उससे राज्य में भय का वातावरण बढ़ने का आरोप लगाया है और हेमंत सरकार से इस्तीफा देने की मांग की है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनो क्षेत्रों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर अपराधियों ने बेखौफ फायरिंग और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया और जिस प्रकार चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई-शालीमार ट्रेन के टॉयलेट में गमछे के अंदर शव मिला और जमशेदपुर में गोली चली उससे यह प्रमाणित होता है कि अपराधियों को हेमंत सरकार की प्रशासन से कोई डर नहीं है. ऐसे कई मामले रोज घटित हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि शहर में हत्या, बलात्कार, घरेलु हिंसा, चोरी, चैन छीनतई, लूटकांड, गोलिकांड, रंगदारी एवं नशा कारोबार का पुलिस संरक्षण में अवैध धंधा में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में भी हत्या, बलात्कार, डकैती, चोरी, भूमि विवाद, संगठित अपराध पारिवारिक झगड़े आदि मामलों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. ऐसे में पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है और अपराधी बेलगाम होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं.
भाजपा का मानना है कि रघुवर सरकार में कानून व्यवस्था सख्त थी. अपराधियों को किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचना पड़ता था. वहीं हेमंत राज में अपराधियों को प्रसाशनिक संरक्षण प्राप्त है और बड़े धड़ल्ले से संगठित अपराध हो रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रो में भी अब अपराध बढ़ने लगे हैं.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में प्रशासन से जुड़े लोग वसूली में व्यस्त हैं. अपराधी बड़ी आसानी से कानून की गिरफ्त से बाहर आ-जा रहे हैं. वहीं नशा कारोबार भी बहुत तेजी से राज्य में अपने पांव पसार रहा है. कहीं न कहीं इन सब मामलो में सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही, जिससे दिन-प्रतिदिन राज्य की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








