पटना- सावन की तीसरी सोमवारी पर पटना में दर्दनाक हादसा हुआ है. जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गंगा घाट पर नदी में नहाने के दौरान 7 बच्चे डूब गए.
हालांकि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है. वहीं, दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो बच्चे अभी भी लापता हैं.
मौजूद लोगों ने बताया कि सावन की तीसरी सोमवारी पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे. सुबह से ही घाट पर काफी भीड़ उमड़ रही थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उसी दौरान ये बच्चे नहाने के दौरान डूबने लगे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के लोगों को तुरंत जानकारी दी गई लेकिन दो-ढाई घंटे बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहंची.
सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. इनमें 4 लड़की और 3 लड़का शामिल है. लड़कियों की पहचान राधिका कुमारी, आरती कुमारी, नंदनी कुमारी और बबली कुमारी के रूप में हुई हैं. इनमें नंदनी (15) और राधिका (17 वर्ष) के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि बबली (12) और आरती (21) की तलाश जारी है.








