देवघर- देवघर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी. मुख्य अर्घा की कतार 20 किलोमीटर दूर कुमैठा स्टेडियम तक पहुंची.
बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए रविवार देर रात से ही कांवरियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. सोमवार सुबह तक मुख्य अर्घा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की कतार बाबा मंदिर से करीब 20 किलोमीटर दूर कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गई.
परंपरा के अनुसार सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट अहले सुबह 3:05 बजे खोला गया. पट खुलने के बाद सबसे पहले पुरोहित समाज के लोगों ने बाबा भोलेनाथ की कच्चा जल पूजा संपन्न की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
करीब 15 मिनट तक चली इस विशेष पूजा में बाबा पर जल अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की गई. इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण की तैयारी शुरू की गई.
इधर, फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में भी भोलेनाथ पर जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. सावन की सोमवारी का विशेष महत्व रहने के कारण बाबाधाम देवघर में जलार्पण के बाद बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ भागलपुर के बरारी घाट से गंगाजल भरकर हंसडीहा के रास्ते सीधे बासुकीनाथ आने वाले डाकबम श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








