डेस्क- मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार शाम एक बहुत दुखद हादसा हुआ. उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इस हादसे में चार ज्यादा लोगों की जान चली गई.
मिली जानकारी अनुसार, मुरैना जिले में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही थी. यह ट्रेन हेतमपुर स्टेशन के पास थी, तभी अचानक ट्रेन के अंदर एक अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है.
जैसे ही यात्रियों ने यह सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई. लोग डर गए और अपनी जान बचाने के लिए बिना सोचे-समझे ट्रेन से कूदने लगे और रेलवे ट्रैक पर आ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्हें यह नहीं पता था कि बगल की पटरी पर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आ रही है. ट्रैक पर खड़े इन यात्रियों को पातालकोट ट्रेन ने टक्कर मार दी.
हादसा इतना अचानक और तेज था कि कई लोग मौके पर ही दम तोड़ गए. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चार लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशासन को खबर दी गई और बचाव और राहत का काम शुरू.किया गया.
ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने बताया, “अचानक किसी ने चेन खींच दी और चिल्लाने लगा कि आग लग गई है, आग लग गई है. इसके बाद लोग तुरंत ट्रेन से उतरने लगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी बीच कुछ लोग पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. और हादसा हो गया. एक पूरा परिवार भी इसमें फंस गया. परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं.








