बोकारो- बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. STF पटना और खुफिया विभाग से मिली सटीक सूचना के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आई. जिसके बाद बेरमो थाना पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस की छापेमारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस ने बताया कि राजकुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह के घर में अवैध हथियार बनाने का काला कारोबार चल रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. देर रात हुई कार्रवाई में पुलिस ने क्वार्टर को चारों तरफ से घेर लिया.
कमरे के भीतर हथियार बनाने की पूरी मशीनरी लगी हुई थी. पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित पिस्टल सहित अन्य उपकरण बरामद किए. साथ ही 7.65 एमएम की जिंदा गोली भी जब्त की गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को मौके से दबोच लिया. लेकिन इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड राजकुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह मौके से फरार हो गया.
पुलिस के अनुसार तैयार हथियार अपराधियों तक सप्लाई किया जाता था और इसका नेटवर्क कई जिलों तक फैला हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की बात सामने आ रही है.
इस कार्रवाई के बाद पूरे बेरमो, फुसरो और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. लोग हैरान हैं कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच इतने दिनों से गन की फैक्ट्री चल रही थी और किसी को भनक तक नहीं लगी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल बेरमो थाना पुलिस फरार बंटी सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा.








