डेस्क- नेपाल सरकार ने रविवार को दो महत्वपूर्ण लिए हैं, जिसके तहत अब सरकारी कार्यालयों के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन साप्ताहिक अवकाश घोषित किया है. नए फैसले में सरकारी दफ्तरों के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है.
सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में अब शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी. उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम आपूर्ति में उत्पन्न असहज स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है.
नेपाल में अब तक सिर्फ शनिवार को साप्ताहिक अवकाश मिलता था लेकिन इस हफ्ते से अब शनिवार के साथ रविवार को भी अवकाश दिया जाएगा. सरकार ने सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित करने का भी निर्णय लिया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मंत्रिपरिषद की बैठक ने शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों का समय 9 से 5 बजे तक बनाए रखने का निर्णय किया है. यह समय-सीमा शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यालयों पर लागू होगी.
आज तक नेपाल में सरकारी दफ्तरों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम होता था जिसमें सुबह एक घंटे का समय बढ़ाया गया है. यह नई व्यवस्था सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगी. सरकारी दफ्तरों में अब कर्मचारियों को सुबह एक घंटा पहले यानी 9 बजे रिपोर्ट करना होगा ताकि कार्यक्षमता प्रभावित न हो.








