डेस्क- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इसमें ईरान जंग के चलते पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है।
चुनाव वाले राज्यों के CM आचार संहिता की वजह से इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगे। इन राज्यों के चीफ सेक्रेटरी के लिए एक अलग बैठक होगी, जो कैबिनेट सेक्रेटरिएट के जरिए होगी।
बता दें कि मोदी ने 24 मार्च को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वहीं, सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और LPG (रसोई गैस) की कमी की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दुनिया में कुछ भी हो जाए, भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व है।
सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही किल्लत की खबरों को ‘भ्रामक और जानबूझकर फैलाया गया प्रोपेगैंडा’ बताया है, जिसका मकसद बाजार में ‘पैनिक बाइंग’ शुरू कराना है। मंत्रालय ने कहा कि शॉर्टेज की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








