कोडरमा- कोडरमा के जयनगर थाना हाजत में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आरोपी का नाम विजय यादव बताया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मृतक कटिया परसाबाद गांव का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे उसकी पत्नी द्वारा लगाए गए प्रताड़ना के आरोप के आधार पर हिरासत में लिया था. मामले की जांच चल ही रही थी कि इसी दौरान यह घटना हो गई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने हाजत के अंदर मौजूद कंबल को फाड़कर उससे फांसी का फंदा बनाया और उसी के सहारे आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि यह घटना अचानक हुई, जिससे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.








