नालंदा- बिहार के नालंदा में सड़क हादसा हुआ है. यहां एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पुल के नीचे 20 फीट पानी भरे गड्ढे में गिर गई. इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं.
सभी चंडी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जाते हैं. इनका स्थायी निवास रोहतास और समस्तीपुर जिला बताया जा रहा है. मृतक की पहचान आशीष कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायलों में उत्सव सिंह, शशिकांत और धीरज कश्यप शामिल हैं.
जानकारी अनुसार, सभी छात्र एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो पर सवार होकर कहीं घूमने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल के नीचे 20 फीट पानी भरे गड्ढे में जा गिरी. पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में गिरने की वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस भीषण हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. इनमें दो की हालात नाजुक बनी हुई है. हालांकि एक की हालात स्थिर बताई जाती है.
घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल इलाज के लिए भेजा. जहां डॉक्टर ने इलाज के क्रम में दो छात्रों को मृत घोषित कर दिया.








