पटना- सरकार के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने के आरोप में पटना के पूर्व सीओ जितेंद्र कुमार पांडेय, पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनीकांत और पूर्वी चंपारण के घोड़ासन के सीओ आनंद कुमार पर कार्रवाई की गयी है। इन तीनों को सस्पेंड किया गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी कि जितने कार्यरत कर्मचारी हैं उनमें 50 प्रतिशत लोग काम कर रहे हैं। यह रिपोर्ट एडीएम ने भेजा है।
इसके बावजूद इस तरह का बयान देकर सरकार के आदेश को झुठलाने का और बरगलाने का जिसने हिमाकत की है ऐसे लोग सरकार सेवक के योग्य नहीं है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जो भी गलत बयानी करेगा तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित करेंगे। मैंने एक बार नहीं कई बार वापस आने को कहा लेकिन ये लोग मेरी बात को भी अनसुना कर दिया। जनता की समस्या का समाधान करने के बजाय ये प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे थे।
मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हड़ताल और सरकारी आदेशों के खिलाफ प्रचार-प्रसार करना निंदनीय है. उन्होंने कहा, कुछ अधिकारी जिन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल हैं, वे भी वर्तमान राजस्व सेवा अधिकारियों को भड़काने में भूमिका निभा रहे हैं। सरकार ने इस प्रकार के सार्वजनिक वक्तव्यों और अराजक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








