डेस्क- 19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस कॉन्फेंस की. यहां गैर सनातनियों को वर्जित करने पर पत्रकारों ने उनसे सवाल किया।
उन्होंने जवाब में कहा कि सभी सनातनियों का स्वागत है, लेकिन गैर सनातनी और गैर हिंदुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. जो भी सनातन धर्म धर्म में आस्था रखता है वह सनातनी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे सारा अली खान का जिक्र करते हुए कहा कि एक्ट्रेस को मंदिर में प्रवेश के लिए एफिडेविट देना होगा कि वो सनातनी है. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जाएगा. हेमंत ने कहा, ‘सारा अली खान भी कहेंगी कि सनातन धर्म में मेरी आस्था है, मेरा भाव है और वह हमें एफिडेविट देगी तो हम उनको भी दर्शन करवा देंगे.’
सारा अली खान ने पिछले साल चारधाम यात्रा की थी. इसके कई फोटो और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे. सारा अली खान की इसी चारधाम यात्रा को लेकर सवाल किए जाने पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने एफिडेविट वाली बात कही.








