रांची- राजधानी रांची में इन दिनों डॉग बाइट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. शहर के अलग-अलग इलाकों से आवारा कुत्तों के काटने की शिकायतें सामने आ रही हैं.
इस स्थिति को देखते हुए रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है. स्ट्रीट डॉग की संख्या नियंत्रित करने और रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए निगम नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है.
प्रशासक के निर्देशानुसार रांची नगर निगम द्वारा एनजीओ डब्ल्यूवीएस होप एंड एनिमल संस्था के सहयोग से शहर में स्ट्रीट डॉग की नसबंदी और टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करना और रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को सुरक्षित रखना है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से डॉग बाइट के मामलों में भी वृद्धि होती है. ऐसे में नसबंदी और टीकाकरण ही इस समस्या का सबसे प्रभावी समाधान माना जाता है. नगर निगम का दावा है कि अभियान के जरिए धीरे-धीरे स्ट्रीट डॉग की संख्या को नियंत्रित किया जाएगा और रेबीज के खतरे को कम किया जा सकेगा.
नगर निगम ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है कि यदि किसी इलाके में स्ट्रीट डॉग से जुड़ी समस्या या डॉग बाइट की घटना सामने आती है, तो इसकी सूचना नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दी जा सकती है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








