सीवान- बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये की लूट कर ली गई.
मिली जानकारी के अनुसार, करीब छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधी अचानक दुकान में घुस गए. अपराधियों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने आते ही दुकान में मौजूद लोगों को आतंकित कर दिया. कुछ ही मिनटों में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दुकान से सोने-चांदी के आभूषण और कैश समेट लिया.
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्थित बाजार में हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय व्यापारी भी काफी आक्रोशित हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.








