भागलपुर- बिहार विधानसभा चुनाव के महज तीन महीने बाद बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को जनता के साथ विश्वासघात बताया है. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर भी दे दिया है.
मीडिया से बातचीत करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता से 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चलाने का वादा किया गया था. उसी चेहरे पर जनता ने वोट दिया, लेकिन अब अचानक सत्ता और नेतृत्व में बदलाव कर दिया गया, जो जनादेश के साथ धोखा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस तरह के विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करेगी. अजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि वे बिहार छोड़कर राज्यसभा न जाएं और महागठबंधन के साथ आकर दोबारा चुनाव करवाएं.
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इंडिया गठबंधन बिहार में नई सरकार बनाकर राज्य के विकास को आगे बढ़ाने का काम करेगा. इसके अलावा उन्होंने जदयू के विधायकों से भी अपील की कि वे जल्द से जल्द महागठबंधन के साथ जुड़ें.
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा उनके जनादेश को भी खत्म कर देगी. उन्होंने विधायकों से आह्वान किया कि वे इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने में सहयोग करें.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








