डेस्क- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! यह देखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन असल में यह बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार ही मांग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफी।”
इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को खत्म करने की साजिश रच रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने नारा दिया था— “2025 से 30 फिर से नीतीश।” उन्होंने संकेत दिया कि अब वही गठबंधन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की दिशा में काम कर रहा है।








