रांची- राजधानी रांची के नामकुम थाने के हाजत में एक हत्या के आरोपी ने आत्महत्या कर ली. मरने वाले का नाम जगय मुंडा है. वह खूंटी जिले का रहने वाला था. पुलिस ने उसे 12 साल के लड़के की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था.
जगय मुंडा को 4 मार्च को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसे 5 मार्च को जेल भेजा जाना था. 4 मार्च की रात उसे नामकुम थाने के हाजत में रखा गया था और ओढ़ने के लिए एक चादर दी गई थी.
बुधवार देर रात जगय मुंडा ने थाने के हाजत में आत्महत्या कर ली.आत्महत्या की खबर मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया. थाना प्रभारी समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी के मुताबिक, 45 साल के जगय मुंडा ने अपनी महिला मित्र के 12 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया था. इसके बाद आरोपी बच्चे को रामगढ़ ले गया और उसे जान से मार डाला. फिर उसके शव को दफना दिया. मामला जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे हाजत में रखा था.
पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा है. जगय मुंडा का नामकुम की एक महिला के साथ संबंध था. इस दौरान महिला का संबंध किसी दूसरे आदमी से हो गया. बार-बार मनाने के बाद भी जब महिला ने उस आदमी से रिश्ता तोड़ने से मना कर दिया तो जगय मुंडा ने महिला के 12 साल के बच्चे को किडनैप करके मार डाला.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








