गया- आज पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को कलर लगा रहे हैं। होली पर्व की खुमारी न सिर्फ भारतीयों में बल्कि विदेशी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी कड़ी में बिहार के बोध गया में विदेशी पर्यटकों ने जमकर रंग खेला।
दरअसल, वियतनाम के 16 सदस्यों का एक शिष्टमंडल ने बोधगया के बकरौर गांव जा कर वहां के लोगों के साथ होली का जश्न मनाया. स्थानीय लोगों के साथ उन लोगों ने रंग और अबीर लगाया. सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और मानवता का संदेश दिया.
साथ ही संदेश दिया कि त्योहार किसी सरहद, किसी भाषा, पहनावे रंग ढंग की मोहताज नहीं है, बल्कि त्योहार को सभी धर्म जाति के लोग एक दूसरे के साथ मना कर खुशियां बटोरते है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विदेशी मेहमान ने होली के पारंपरिक गीतों पर झूमते भी दिखे. ढोल और संगीत की धुन पर उन्होंने भारतीय संस्कृति की एक झलक का आनंद भी लिया. वियतनाम से आए विदेशियों ने बताया कि भारत की संस्कृति और यहां के त्योहारों को करीब से जानने का उन्हें अवसर मिला है.
बोधगया में म्यांमार भूटान तिब्बत और अन्य देशों के पर्यटकों ने भी होली मनाई है. इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने होली के महत्व के बारे में भी लोगों से जानने का प्रयास किया. होली मनाने वाले विदेशी नागरिकों में महिला पुरुष सभी शामिल थे और सभी एक दूसरे को गुलाल या अबीर लगाकर पर्व की बधाई दे रहे थे.








