पटना- पटना के मरीन ड्राइव के प्रमुख गोलंबर का नाम बदलकर ‘पद्म भूषण श्रद्धेय राम विलास पासवान गोलंबर’ करने की मांग की गई है। साथ ही गोलंबर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे राम विलास पासवान की प्रतिमा स्थापित करने का भी आग्रह किया है।
लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मरीन ड्राइव के प्रमुख गोलंबर के नामकरण और वहां राम विलास पासवान की प्रतिमा लगाने को लेकर मांग पत्र सौंपा।
लोजपा (रामविलास) मांग पत्र में कहा गया है कि जेपी गंगा पथ पर विकसित हो रहा मरीन ड्राइव पटना की बदलती तस्वीर और आधुनिक विकास का प्रमुख प्रतीक बन चुका है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर राम विलास पासवान के नाम पर गोलंबर का नामकरण और उनकी प्रतिमा स्थापित करने से उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक योगदान को सम्मान मिलेगा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि राम विलास पासवान ने अपने लगभग 5 दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में गरीबों, दलितों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्गों के अधिकार और सम्मान के लिए काम किया। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के मुद्दों को लगातार उठाया।
मांग पत्र में यह भी कहा गया है कि राम विलास पासवान का राजनीतिक जीवन केवल चुनाव और सत्ता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के हितों और उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई। पार्टी के अनुसार, उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सार्वजनिक स्थान पर उनकी प्रतिमा स्थापित करना उचित होगा।