पटना- पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने आयकर विभाग की एक महिला अधिकारी और उनके क्लर्क को 17 हजार 500 रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला अधिकारी की पहचान सुनंदा कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि एक NGO के सर्टिफिकेट के लिए ₹75,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, एक निजी एनजीओ को ATG सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर आयकर विभाग के अधिकारी सुनंदा कुमार द्वारा एनजीओ की डायरेक्टर ज्योति मिश्रा से कथित तौर पर 75 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
रिश्वत मांगने की शिकायत एनजीओ संचालिका ज्योति मिश्रा ने सीबीआई से की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और आयकर विभाग के पटना मुख्यालय में कार्रवाई की।








